Ranchi News: जनादेश का अपमान कर रही हेमंत सरकार:बाबूलाल मरांडी

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: जनादेश का अपमान कर रही हेमंत सरकार:बाबूलाल मरांडी
Published : Feb 10, 2025, 6:44 pm IST
Updated : Feb 10, 2025, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Hemant government is insulting the mandate Babulal Marandi news in hindi
Hemant government is insulting the mandate Babulal Marandi news in hindi

मरांडी ने कहा कि कल फरवरी महीने की 11 तारीख हो जाएगी।

Ranchi News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से बड़ा निशाना साधा।

मरांडी ने कहा कि कल फरवरी महीने की 11 तारीख हो जाएगी। वादे के अनुरूप कल तक प्रदेश की सभी बहनों के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि चली जानी चाहिए, लेकिन अब तक सरकार पिछले जनवरी माह की राशि का भी भुगतान नहीं कर पाई है। मरांडी ने कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष पद की नियुक्ति को  लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हो रही, हेमंत सोरेन जी की एग्जाम कैलेंडर वाली घोषणा जुमला साबित हुई।

मरांडी ने कहा कि बुजुर्गों और विधवा महिलाओं का पेंशन लंबित है, हज़ारों गरीब आदिवासी परिवार राशन से वंचित है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन  सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों को नज़रअंदाज़ करना जनता का अपमान है।

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों का हक़ छीनना बंद करे। यदि हेमंत सरकार ने जन मुद्दों पर  तुरंत पहल नहीं की, तो भाजपा इसके विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

(For more news apart from Hemant government is insulting the mandate Babulal Marandi News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM