Jharkhand News: 16 हजार टन स्टील की आपूर्ति कर सेल ने अपना नाम ऊंचाई पर खड़ा कर, कृतिमान किया स्थापित
Published : Jun 9, 2025, 12:58 pm IST
Updated : Jun 10, 2025, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
supplying 16 thousand tons of steel, SAIL has set a record by raising its name to great heights news in hindi
supplying 16 thousand tons of steel, SAIL has set a record by raising its name to great heights news in hindi

कोरोना काल में भी सेल ने ऑक्सीजन का सप्लाई कर देशभर में एक कृतिमान स्थापित किया था- निर्मल महाराज

Jharkhand News: बोकारो, इस्पात उद्योग में फौलादी स्टील बनाने वाली देश की महारत्न कंपनी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने जम्मू कश्मीर में चिनाव नदी पर बने आधुनिक एवं दुनिया की सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए 16 हजार टन फौलादी स्टील का आपूर्ति कर स्टील उत्पादन में अपना नाम ऊंचाई पर खड़ा कर एक कृतिमान स्थापित किया है।

देश को गौरवान्वित करने वाले इस पुल निर्माण में सेल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर सेल के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए इस योग़दान पर फूले नहीं समा रहे।  इस इंजीनियरिंग के चमत्कार में सेल की भिलाई स्टील प्लांट,बोकारो स्टील प्लांट,बर्नपुर,दुर्गापुर एवं राउरकेला स्टील प्लांट ने अपनी फौलादी स्टील का योगदान दिया है।सेल की भिलाई तथा बोकारो स्टील प्लांट से 12432 टन स्टील आपूर्ति कर अपना स्वदेशी योगदान दिया है।

जिसमें 5922 टन टीएमटी तथा 6454 टन स्टील प्लेट शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब हरी झंडी दिखाकर दुनिया की सबसे ऊंची रेलवे पुल का शुभारंभ कर रहे थे तो साथ ही स्वदेशी स्टील का परचम अपने आप लहरा रहा था जिसे देख इस्पातकर्मी ग़दगद हो रहे थे।देश की महारत्न कंपनी सेल ने फौलादी स्टील के दम पर देश के इंजीनियरों ने एफिल टॉवर से ऊंची और 1.3 किलोमीटर लंबा पुल बनाकर दुनिया में मिशाल पेश कर बता दिया कि भूकंप झटके और 226 किलोमीटर तेज हवा भी इस पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था देश में ऑक्सीजन की जरूरत थी उस वक्त भी सेल ने बोकारो स्टील से प्राणवायु एक्सप्रेस से देशभर में ऑक्सीजन का सप्लाई कर अपनी उपयोगिता साबित की थी, देशवासियों की जिंदगी बचाने में भी अपनी सराहनीय भूमिका अदा की थी, और अब देश के इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण में अपनी भूमिका निभाकर कर यह साबित कर दिया है कि हर किसी की जिंदगी से जुड़ा हुआ है सेल।आज अपने इस योगदान से सेलकर्मी से लेकर बड़े अधिकारी को अपने इस प्रयास पर इतराने का पूरा अधिकार है।

(For More News From supplying 16 thousand tons of steel, SAIL has set a record by raising its name to great heights News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM