Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मिर के साथ नेताओं ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मिर के साथ नेताओं ने की मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात
Published : Jun 11, 2024, 6:43 pm IST
Updated : Jun 11, 2024, 6:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Leaders met Mallikarjun Kharge along with state Congress incharge news
Leaders met Mallikarjun Kharge along with state Congress incharge news

इस क्रम में गुलाम अहमद मिर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Ranchi News In Hindi: रांची, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मिर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित वरीय नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर झारखंड के संदर्भ में लोकसभा चुनाव सहित वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

इस क्रम में गुलाम अहमद मिर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले हमने चुनाव में अच्छा संघर्ष किया लेकिन आशातीत सफलता प्राप्त नहीं कर पाए। हम जीत और हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा करेंगे और इसके लिए समीक्षात्मक बैठक 12 जून को बुलाई गई है।

जिसमें हारी गयी सीटों का निचले से लेकर ऊपर स्तर तक गहनता से समीक्षा की जाएगी ताकि जहां हमसे चुक हुयी हैं वहां स्थितियों को अपने अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि लोकसभा के परिणाम के साथ ही झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन सक्रिय हो गया है। झारखंड में संगठन की मजबूती के लिए हर प्रयास किया जा रहे हैं और आगामी चुनाव तक संगठन पूरी तरह चुस्त दुरुस्त रहेगा।

इस दौरान  राजेश ठाकुर ने बताया कि इस चुनाव में जनता ने हमारा नेतृत्व किया है और हमें सफलता दिलाई है और आगे भी हम बेहतर परिणाम के लिए संघर्ष करेंगे। झारखंड की जनता पूरी तरह से हमारे साथ है और इन 5 वर्षों में गठबंधन की सरकार ने विपरीत परिस्थितियों के बाद भी जनता के हित में बेहतर फैसले लेकर उनके जीवन स्तर में सुधार का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि हम समय-समय पर अपने घोषणा पत्र की समीक्षा करते रहते हैं ताकि अपने घोषणा पत्र में किए वादों के अनुसार जनहित के फैसलों को लागू कर उसकी निगरानी करते रहे। उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड,ओबीसी आरक्षण,रोजगार,किसानो की ऋण माफी, पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने जैसी घोषणाएं हमारी सरकार ने पूरे किए हैं, लेकिन कुछ बिलों को केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित रखा गया है इसे लेकर हमारा संघर्ष जारी है और हम झारखंड के नए और गंभीर मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे।

मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  प्रदीप यादव सांसद  कालीचरण मुंडा,सुखदेव भगत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू, विधायक इरफान अंसारी,भूषण बाड़ा, अशोक चौधरी,सुल्तान अहमद अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी भी थे।

(For more news apart Leaders met Mallikarjun Kharge along with state Congress in-charge Ghulam Ahmed Mir news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM