Ranchi News: सांसद संजय सेठ ने आज विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: सांसद संजय सेठ ने आज विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान
Published : May 12, 2024, 6:42 pm IST
Updated : May 12, 2024, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Sanjay Seth launched public relations campaign in various areas today
MP Sanjay Seth launched public relations campaign in various areas today

70 साल में कांग्रेस ने जो सम्मान हमारे शाहिद परिवार को नहीं दिया वह सम्मान आज देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं- संजय सेठ

Ranchi News In Hindi: रांची, सांसद संजय सेठ ने आज सुबह मोराबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स के साथ मुलाकात की और शाहिद संकल्प शुक्ला के प्रतिभा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की साथ ही अरगोरा, गुदरी रामनगर, हटिया हजम 10 माईल, हरदग, तिरिल बस्ती, रातू रोड, डोरंडा, पुनदाग ,में जनसंपर्क अभियान चलाया सांसद सेठ ने कहा आज देश मजबूत हाथों में है मजबूर हाथों में नहीं आज देश के प्रधानमंत्री ने भारतीय सैन्य बल को सुदृढ़ किया पहले हम दूसरे देशों से सैन्य हथियार मांगते थे।  

आज भारत खुद इसका निर्माण कर रहा है यही नहीं अब दूसरे देश के लोग भी हमसे हथियार खरीद रहे हैं लड़ाकू विमान तेजस हम खुद अपने देश में बना रहे हैं और दूसरे देश आज हमारे बने हुए फाइटर प्लेन ले रहे हैं यह है विकसित भारत की ताकत, आज हमारे प्रधानमंत्री देश के शहीदों के सम्मान में दिल्ली में एक बड़ा स्मारक का निर्माण किया यहां हमारे देश के वीरों की गाथा अंकित है। आज हमारे जवानों के हाथ खुले हैं पूर्व की तरह बंधे हुए नहीं 70 साल में कांग्रेस ने जो सम्मान हमारे शाहिद परिवार को नहीं दिया वह सम्मान आज देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं।

दिवाली हो या दुर्गा उत्सव वह हमेशा शरहद पर बैठे सैनिकों के साथ पर्व मनाते हैं तभी देश मोदी का परिवार है। सांसद सेठ ने लोगों से अपील करते हुए कहा लोकतंत्र के इस पर्व में  सभी 25 तारीख को अपना मतदान राष्ट्र के निर्माण के लिए करें और देश  को और मजबूती प्रदान करें। जनसंपर्क अभियान में कांके के विधायक समरी लाल हेमंत दास संजय जयसवाल ललित ओझा मुनचुन राय विकास रवि राजेश सिन्हा, मुकेश काबरा, हरि नारायण गुप्ता रविंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हटिया विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ

रांची लोकसभा के निमित्त आज हटिया विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन हटिया में संपन्न हुआ इस कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल छत्तीसगढ़ जसपुर की विधायक राय मुनि भगत वरुण साहू बलराम सिंह सीमा शर्मा प्रदीप सिंह अनिल सिंह रोमित नारायण सिंह गुड्डू सिंह प्रमोद नाथ शाहदेव संतोष मिश्रा बिल्लू सिंह की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महिला मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

महिला मोर्चा के द्वारा आज नीता सेठ के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया  अप्पर बाजार काली बाबू स्ट्रीट लालगंज खटंगा महुआ टोली बाजरा शहीद कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों को लोगों को बताया गया साथ ही 25 तारीख को लोगों से राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट करने की अपील की गई आज के इस संपर्क यात्रा में श्रीमती गार्गी मलकानी कुमुद झा नेहा सिंह रवि मेहता सहित दर्जनों महिला उपस्थित रही।

युवा मोर्चा के द्वारा जनसंपर्क एवं चौपाल का आयोजन किया गया

युवा मोर्चा महानगर के नेतृत्व में युवा चौपाल एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा झारखंड की गठबंधन की सरकार ने यहां के युवाओं को ठगने का काम किया है प्रत्येक वर्ष 5  लाख नौकरी देने का वादा नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता ₹7000 प्रत्येक माह देने का वादा किया था परंतु आज 5 साल होने को है ना ही युवाओं को रोजगार मिला नहीं ₹1 किसी भी युवाओं को बेरोजगारी भत्ता आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधायक भूलन सिंह बाबूलाल अग्रवाल रोमित सिंह शोभा दव गुड्डू सिंह निशि जायसवाल सूरज साहू विशाल साहू विकेश साहू अमित साहू संजय रविदास मनोज तिर्की सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(For more news apart from MP Sanjay Seth launched public relations campaign in various areas today news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM