लोकसभा चुनाव 2024 के झारखंड प्रदेश के अंतर्गत आने वाले लोकसभा में प्रभारी एवं संयोजकों की हुई नियुक्ति

खबरे |

खबरे |

लोकसभा चुनाव 2024 के झारखंड प्रदेश के अंतर्गत आने वाले लोकसभा में प्रभारी एवं संयोजकों की हुई नियुक्ति
Published : Sep 12, 2023, 6:18 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 6:18 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सभी लोग एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी, एवं नफरत से लोगों को निजात दिलाने के लिए हम सब संकल्पित है।

रांची (राजेश चौधरी) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष  ने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत झारखंड प्रदेश के अंतर्गत आने वाले लोकसभा में प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी आदरणीय अविनाश पाण्डे जी के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन के द्वारा इसकी सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान की मर्यादा की मजबूती कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को करना है। सभी लोग एकजुट होकर महंगाई, बेरोजगारी, एवं नफरत से लोगों को निजात दिलाने के लिए हम सब संकल्पित है। ऐसे में आनेवाले लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की आवश्यकता है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्री, विधायक, सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण को लोकसभा वार जिम्मेवारी सौपी गई है। जो लोकसभा क्षेत्रवार स्थानीय एवं प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता प्रदान करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी को प्रतिवेदन देने का काम करेंगे।  

राजमहल : - लोकसभा संयोजक मणिशंकर, लोकसभा प्रभारी प्रदीप यादव,
दुमका-लोकसभा संयोजक सुलतान अहमद, लोकसभा प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह,
गोड्डा-लोकसभा संयोजक के0एन0 झा, लोकसभा प्रभारी आलमगीर आलम,
चतरा-लोकसभा संयोजक जयशंकर पाठक,  लोकसभा प्रभारी धीरज प्रसाद साहु,
कोडरमा-लोकसभा संयोजक  अनवर अंसारी, लोकसभा प्रभारी बादल पत्रलेख,
गिरिडीह-लोकसभा संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, लोकसभा प्रभारी शहजादा अनवर,
धनबाद-लोकसभा संयोजक अजय दुबे, लोकसभा प्रभारी जलेश्वर महतो एवं बन्ना गुप्ता,
रांची-लोकसभा संयोजक अनादि ब्रह्म एवं केशव महतो कमलेश, लोकसभा प्रभारी सुबोधकांत सहाय,
जमशेदपुर-लोकसभा संयोजक रमा खलखो,लोकसभा प्रभारी डॉ0 अजय कुमार,
सिंहभूम-    लोकसभा संयोजक डी0एन0 चाम्पिया, लोकसभा प्रभारी गीता कोड़ा,
खूंटी-    लोकसभा संयोजक कालीचरण मुण्डा,    लोकसभा प्रभारी बन्धु तिर्की,
लोहरदगा-लोकसभा संयोजक प्रदीप तुलस्यान,    लोकसभा प्रभारी सुखदेव भगत,
पलामू-    लोकसभा संयोजक भीम कुमार, लोकसभा प्रभारी डॉ0 रामेश्वर उरांव,
हजारीबाग-लोकसभा संयोजक अशोक चौधरी,लोकसभा प्रभारी डॉ प्रदीप बलमुचू. 

संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो,  शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM