मुख्यमंत्री सोरेन से मंत्री बेबी देवी ने की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री सोरेन से मंत्री बेबी देवी ने की मुलाकात
Published : Sep 13, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंत्री बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 Ranchi, (संवाददाता): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री श्रीमती बेबी देवी ने मुलाकात कर डुमरी विधान सभा उपचुनाव में मिली जीत को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंत्री बेबी देवी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय स्व जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार उनके आदर्श एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समस्त झारखंड वासियों की खुशहाली, उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री श्रद्धेय जगरनाथ महतो के सपनों को पूरा कर सशक्त एवं समृद्ध झारखंड बनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM