रांची से गिरिडीह के लिए चली विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन, जल्द ही मिलेगी और कई सौगातें

खबरे |

खबरे |

रांची से गिरिडीह के लिए चली विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन, जल्द ही मिलेगी और कई सौगातें
Published : Sep 13, 2023, 6:33 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 6:33 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सांसद  सेठ ने इस ट्रेन के लिए आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

रांची (संवाददाता): विस्टाडोम कोच से सुसज्जित रांची से न्यू गिरिडीह के लिए चलने वाली रांची-गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस को आज रांची से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से रांची लोकसभा के सांसद  संजय सेठ, राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश और राँची के विधायक  सीपी सिंह, मंडल रेल प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार मौजूद रहे। इसके साथ ही रांची रेल मंडल (दक्षिण पूर्व रेलवे) को एक और नई ट्रेन मिल गई। इस दौरान सांसद  सेठ ने कहा कि झारखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए मैंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से आग्रह किया था कि विस्टाडोम कोच यहां की ट्रेनों में लगाई जाए। आज मुझे सुखद आनंद मिला कि इस ट्रेन में विस्टाडोम  कोच लगाई गई है। इसके यात्री झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि झारखण्ड के प्राकृतिक आवरण वाले क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में भी विस्टा डोम कोच लग सके ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी झारखण्ड आने वाले लोग यहां के सौंदर्य का अवलोकन कर सकें। सांसद  सेठ ने इस ट्रेन के लिए आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। सांसद  सेठ ने कहा कि उनका यह प्रयास है कि झारखंड की राजधानी रांची से राज्य के हर जिले के लिए सीधी ट्रेन सेवा हो। इस दिशा में कई क्षेत्रों में कार्य भी चल रहे हैं। बहुत जल्द रांची को और भी कई बड़ी सौगातें रेल मंत्रालय के द्वारा दी जाएगी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM