जगुआर के जवान ने प्रशिक्षण के दौरान लगाई फांसी
Published : Mar 15, 2023, 6:42 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Jaguar jawan hanged himself during training
Jaguar jawan hanged himself during training

मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

मेदिनीनगर (झारखंड) :  इंडिया रिजर्व बटालियन के एक जवान ने बुधवार की सुबह पलामू जिले में स्थित अपने प्रशिक्षण शिविर में फांसी लगा कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान आनीश कुमा वर्मा (33) के रूप में हुई है जो वर्तमान में झारखंड जगुआर में तैनात था। उन्होंने कहा, ‘‘मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।’’

सिन्हा ने बताया कि वर्मा नक्सल उन्मूलन के लिए बनाई गयी ‘जगुआर’ में प्रतिनियुक्त था और झारखंड आर्म्स पुलिस (जैप) -08 के लेस्लीगंज मुख्यालय में विशेष प्रशिक्षण ले रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्मा ने बुधवार की सुबह प्रशिक्षण के लिए कमरे से बाहर जाने से ठीक पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 परिसर की है।

जवान की मौत के बाद साथी जवान एवं उसके भाई ने आईआरबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दीपक कुमार पर जवान के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और उनका घेराव किया। उन्होंने उपाधीक्षक के अलावा प्रशिक्षण देने वाले स्थानीय पुलिसकर्मियों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में होगा।

जवान अनीश कुमार वर्मा 2013 में आईआरबी में बहाल हुए था और बाद में उसका चयन झारखंड जगुआर में हुआ। वह 23 जनवरी से लेस्लीगंज स्थित जैप 8 में प्रशिक्षण ले रहा था और मेस (भोजन) का प्रभारी था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बुधवार की सुबह 5:30 से 6:00 के बीच जब सारे जवान पीटी के लिए मैदान में चले गए थे इसी बीच वर्मा ने फांसी लगा ली। जब वह प्रशिक्षण के लिए मैदान में नहीं पहुंचा तो उसके साथी जवान उसे ढूंढते हुए टेंट में गए जहां उन्होंने वर्मा को फंदे से लटका हुआ देखा और तत्काल नीचे उतार कर लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।. वहां से वर्मा को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर भेजा गया लेकिन मेदनीनगर ले जाने के क्रम में उसकी की मौत हो गई।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM

किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली में एक हफ्ते का विरोध प्रदर्शन शुरू किया, किसानों ने बना लिया पक्का मोर्चा

01 Sep 2026 1:57 PM

FSSAI ने 5-स्टार होटलों पर मारा छापा, खराब ब्रेड, सड़े फल, सब्जियां और कॉकरोच-मखियां मिलने का आरोप

27 Aug 2026 9:51 PM

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की यूपी में गोली मारकर हत्या

26 Aug 2026 10:11 PM

महंगे प्याज से लोगों की जेब पर असर, सब्जी मंडी से ग्राउंड रिपोर्ट | \"अब तो लोग पिसा हुआ प्याज भी नहीं खरीद रहे\"

25 Aug 2026 7:15 PM

अकाली दल \'वारिस पंजाब दे\' ने 2 और उम्मीदवारों की घोषणा की, दोनों को NSA के तहत जेल भेजा गया है

12 Aug 2026 6:43 PM