झारखंड : ED ने पूर्व प्रधान सचिव राजीव एक्का को किया समन , 24 मार्च के बाद पेश होने की संभावना

खबरे |

खबरे |

झारखंड : ED ने पूर्व प्रधान सचिव राजीव एक्का को किया समन , 24 मार्च के बाद पेश होने की संभावना
Published : Mar 15, 2023, 12:43 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: ED summons former Principal Secretary Rajeev Ekka,
Jharkhand: ED summons former Principal Secretary Rajeev Ekka,

24 मार्च के बाद पेशी का समय मांगा है। 

रांची : ED ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को तलब किया था लेकिन एक्का ने विधानसभा में जारी बजट सत्र के मद्देनजर पेशी से छूट का अनुरोध करते हुए 24 मार्च के बाद पेशी का समय मांगा है। 

बता दें कि 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी एक्का से संथाल में अवैध खनन मामले में कथित अनियमितताओं के बारे में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें बुधवार को तलब किया था लेकिन विधानसभा के मौजूदा बजट सत्र का हवाला देते हुए उन्होंने पेशी से छूट का अनुरोध किया और पेशी के लिए 24 मार्च के बाद का समय मांगा।

हालांकि, ईडी की तरफ से इस संबंध में अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी कर एक निजी स्थान पर सरकारी कागजों पर कथित रूप से हस्ताक्षर करने का आरोप लगाए जाने के बाद एक्का को प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया।

ईडी ने राज्य में खनन क्षेत्र में कथित अनियिमतताओं के संबंध में निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से संबंधित धनशोधन मामले में भी एक्का को तलब किया। कथित मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम) घोटाले के साथ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज अन्य मामले में ईडी सिंघल की भूमिका की जांच कर रही है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM