Jharkhand Bus Accident: छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बारात की बस पलटी, 9 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Published : Jan 19, 2026, 4:00 pm IST
Updated : Jan 19, 2026, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
9 killed, 80 injured after bus carrying marriage party overturns in Latehar
9 killed, 80 injured after bus carrying marriage party overturns in Latehar

20 से ज़्यादा लोगों की हालत गंभीर, 86 लोग स्कूल बस में शादी में जा रहे थे।

Jharkhand Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड में हो रहे शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। समारोह में शामिल होने जा रहे बाराती भीषण हादसे का शिकार हो गए। घटना में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। 

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लगभग 90 बाराती बस से झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र के लोध गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इस घटना में घायल लोगों को महुआडांड स्वास्थ्य केंद्र और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव से झारखंड के लातेहार आ रही बस में यात्री क्षमता से अधिक सवार थे, जिससे यह हादसा हुआ। बस की बैठने की क्षमता लगभग 50 लोगों की थी, लेकिन हादसे के समय इसमें लगभग 90 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। भीषण बस हादसे में मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पिपरसोत गांव के लीलावती देवी, रमेश मनिका, फगुआ राम, रेशांति देवी, प्रेमा देवी, सीता देवी, सोनामती देवी, सुखना भुईया और विजय सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या बस का ब्रेक फेल हो गया था या फिर बस में अधिक लोगों के होने की वजह से ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। वहीं, लातेहार जिले में इस घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को घायलों को तत्काल उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

(For more news apart from 9 killed, 80 injured after bus carrying marriage party overturns in Latehar news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM