केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ

खबरे |

खबरे |

केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ
Published : Mar 15, 2023, 3:35 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 3:35 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Sanjay Seth met Union Transport and Highways Minister
MP Sanjay Seth met Union Transport and Highways Minister

सांसद सेठ ने मंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि केंद्रीय मंत्री ने रांची लोकसभा क्षेत्र को कई सौगातें हैं।

रांची (राजेश चौधरी): रांची के सांसद  संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में सांसद संजय सेठ ने उन्हें रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की गति प्रगति से संबंधित विषय से अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि 1 साल के अंदर उसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री से 3 हजार करोड़ की लागत वाले ओरमांझी, गोला, बोकारो तक बनने वाले एक्सप्रेस हाईवे और 3 हजार करोड़ की लागत वाले रांची, कुडू, विंढमगंज एक्सप्रेस हाईवे के शिलान्यास से संबंधित मुद्दे पर चर्चा की। 

इन दोनों ही परियोजनाओं की लागत 3-3 हजार करोड़ रुपए है। केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि अगले महीने इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास होगा। इसके अलावा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थित जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवलटाड़ में सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अगले महीने इस कार्य का भी शिलान्यास कर लिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त सांसद ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ही चांडिल में प्रस्तावित निर्माणाधीन अंडरपास से पित्तकी रेलवे फाटक तक 4 किलोमीटर नए बाईपास के निर्माण और चांडिल गोल चक्कर एनएच32 से पित्तकी फाटक तक सड़क मरम्मत कार्य के संबंध में भी केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने इन दोनों ही योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन किए जाने पर अपनी सहमति जताई। 

सांसद सेठ ने मंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि केंद्रीय मंत्री ने रांची लोकसभा क्षेत्र को कई सौगातें हैं। अगले महीने 6000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। बहुत जल्द ही यहां अन्य कई नई योजनाओं पर भी काम शुरू होगा।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM