Ranchi News: कांग्रेस चुनाव कार्यालय में इंडिया गठबंधन के साथियों की बैठक

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: कांग्रेस चुनाव कार्यालय में इंडिया गठबंधन के साथियों की बैठक
Published : May 15, 2024, 7:26 pm IST
Updated : May 15, 2024, 7:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Meeting of India alliance partners at Congress election office news in hindi
Meeting of India alliance partners at Congress election office news in hindi

बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने की और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई।

Ranchi News In Hindi: रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने नगड़ी प्रखंड के चुनाव कार्यालय में इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ बैठक करके लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई। इस अवसर पर प्रखण्ड, मंडल एवं पंचायत अध्यक्षगण तथा महागठबंधन के दलों के प्रखण्ड कमिटी के सहयोगी साथीगण उपस्थित थे। सभी ने जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्हा कि यह चुनाव देश और संविधान बचाने का चुनाव है, जिसे कांग्रेस पार्टी ही नहीं जनता भी लड़ रही है। अगर भाजपा दुबारा सत्ता में आई तो देश में तानाशाह का राजतंत्र आना तय है। देशवासी महंगाई एवं बेरोजगारी का दंश झेलते झेलते आर्थिक रुप से तबाह हो जायेंगे। यही वजह है कि अब तक हुए चुनाव में झारखंड ही नहीं पूरे देश में भाजपा का सफाया तय है।

जिलाध्यक्ष डॉ महतो ने कांग्रेस पार्टी और गठबंधन के उपस्थित सभी पदाधिकारियों को एक साथ तालमेल बनाकर क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया। साथ ही, बुथ कमेटी एवं टोला कमिटी को सशक्त बनाने का निर्देश दिया।

बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने की

बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शाहिद अहमद, महासचिव कृजीवन महतो, जीएमएम के प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, महेश कुमार शर्मा,विजय उरांव,नीलम तिर्की,दिलीप सिंह,कुर्बान अंसारी, राखी देवी,, मंजूर अंसारी, माहिर अंसारी,शकील अंसारी,सुरेश महतो सहित बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।

(For more news apart from Meeting of India alliance partners at Congress election office news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM