Sanjay Seth: मोराबादी के फुटपाथ दुकानदारों के पक्ष में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीएम सोरेन को लिखा पत्र
Published : May 16, 2025, 5:18 pm IST
Updated : May 16, 2025, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sanjay Seth wrote a letter to CM Soren News In Hindi
Sanjay Seth wrote a letter to CM Soren News In Hindi

यह वर्तमान समय की जरूरत है कि मोराबादी के फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी व्यवस्था देना चाहिए।

Sanjay Seth wrote a letter to CM Soren News In Hindi: रांची मोराबादी मैदान में सब्जी और फल बेचने वाले फुटपाथ दुकानदार पर हुई अमानवीय कार्रवाई पर संजय सेठ ने करी निंदा किया और कहा कि दुकानदारों पर की गई कारवाई  मानवता को शर्मसार करने वाली है. 

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा मोराबादी में सब्जी और फल बेचने वाले फुटपाथ दुकानदारों पर हुई अमानवीय कार्रवाई की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा काफी लंबे समय से यहां फुटपाथ पर सब्जी और फल की दुकान लगाई जा रही है परंतु दो दिन पूर्व इन दुकानदारों पर की गई कार्रवाई मानवता को शर्मसार करने वाली है।

वहां से सैकड़ों परिवारों का लालन-पालन होता है। लोग फल-सब्जी बेचकर अपना घर चलाते हैं। उन्हें स्थायित्व प्रदान करने के बजाय यह कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।  इन दुकानदारों में ज्यादातर संख्या ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े लोगों की रहती है। कई ग्रामीण किसान खुद की उपजाई सब्जी, फल और फसल बेचने के लिए यहां आते हैं। उनके आर्थिक स्वावलंबन की पूरी निर्भरता इसी फुटपाथ की दुकानदारी से होती है। दो दिन पूर्व नगर निगम और पुलिस के द्वारा इन्हें हटाने के नाम पर इनके साथ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है। इनके फल सब्जी को उठाकर फेंक दिया गया। उसे जब्त करने के नाम पर अमानवीय कृत्य किया गया। यह कार्रवाई बेहद गलत है। 

यह वर्तमान समय की जरूरत है कि मोराबादी के फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी व्यवस्था देना चाहिए। इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी होगी और इनके रोजगार के लिए स्थायी समाधान भी हो पाएगा।  

राज्य सरकार को इस बात पर गंभीरता दिखानी चाहिए कि ऐसी अन्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हो। इन दुकानदारों की रोजी रोजगार पर संकट नहीं हो। उनके समक्ष परिवार के लालन पालन का संकट नहीं हो। उनके बच्चों की फीस भरने में समस्या नहीं हो। 
श्री सेठ ने कहा इसका अविलंब स्थायी समाधान निकालने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया जाए।

(For More News Apart From  Sanjay Seth wrote a letter to CM Soren News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM