Chhath Pooja 2023 : छठ घाटों पर व्रत धारियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : CM सोरेन

खबरे |

खबरे |

Chhath Pooja 2023 : छठ घाटों पर व्रत धारियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : CM सोरेन
Published : Nov 17, 2023, 5:18 pm IST
Updated : Nov 17, 2023, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Soren
CM Soren

सभी नदी, तालाब, डैम और अन्य जलाशयों के छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

-मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया.
 
-सभी नदी, तालाब, डैम और अन्य जलाशयों के छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश.

- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- छठ घाटों पर व्रत धारियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें
 

CM Soren News In Hindi: लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई,  सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने  सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में  जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और  सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में  मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे,  वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा और  रांची नगर निगम के प्रशासक श्री अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM