Jharkhand News: मइंया सम्मान नहीं, महिला अपमान योजना है: सुदेश महतो

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: मइंया सम्मान नहीं, महिला अपमान योजना है: सुदेश महतो
Published : May 18, 2025, 5:43 pm IST
Updated : May 18, 2025, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sudesh Mahato on Maina Samman Yojana News In Hindi
Sudesh Mahato on Maina Samman Yojana News In Hindi

सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने ’मइंया सम्मान योजना’ को ’महिला अपमान योजना’ बना दिया है।

Sudesh Mahato on Maina Samman Yojana News In Hindi: आजसू पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने ’मइंया सम्मान योजना’ को ’महिला अपमान योजना’ बना दिया है। विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मइंया सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपया दे दिया गया था, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है। इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही है। इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है?

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हेमंत सरकार की बेईमानी का पर्दाफाश जमीनी स्तर पर करें। बैठक को विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, संतोष महतो, विजय साहू, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, यशोदा देवी, संगीता बारला आदि ने संबोधित किया। बैठक में उपप्रमुख रिंकी कुमारी, प्रियंका शर्मा, सुहानी एक्का, गीता सिन्हा, संजय मेहता, मंटू महतो, दिलीप दांगी, परमेश्वर महतो, दिलीप दांगी, काशीनाथ सिंह, टिकैत महतो, प्रमिला चौड़े, बबीता देवी, पारस सिंह आदि भी उपस्थित थे।

सुदेश महतो ने ग्राम स्तर पर मातृ शक्ति को पार्टी से जोड़ने और जागरुक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आजसू की अहम भूमिका रही है। पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत महिला भागीदारी तथा स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए आजसू ने सरकार में रहकर क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया।


 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM