बोकारो : मकर संक्रांति पर उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों - वृद्धों के साथ मनाया सेवा का पर्व
बोकारो : मकर संक्रांति पर उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों - वृद्धों के साथ मनाया सेवा का पर्व
Published : Jan 14, 2026, 10:05 pm IST
Updated : Jan 14, 2026, 10:05 pm IST
SHARE ARTICLE
बोकारो : मकर संक्रांति पर उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों - वृद्धों के साथ मनाया सेवा का पर्व
बोकारो : मकर संक्रांति पर उपायुक्त ने दिव्यांग बच्चों - वृद्धों के साथ मनाया सेवा का पर्व

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा आश्रमवासियों के बीच पारंपरिक तिलकुट, दही-चूड़ा एवं गुड़ का वितरण किया गया

बोकारो : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपायुक्त  अजय नाथ झा ने सेक्टर 5 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों और सोलगडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम में पहुँचकर मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग, अनाथ बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा आश्रमवासियों के बीच पारंपरिक तिलकुट, दही-चूड़ा एवं गुड़ का वितरण किया गया।

पर्व की सादगी और अपनत्व से भरे इस आयोजन ने आश्रम परिसर को भावनात्मक रूप से सराबोर कर दिया।उपायुक्त ने बच्चों और वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके जीवन अनुभवों, जरूरतों और भावनाओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।कार्यक्रम में उपायुक्त की धर्मपत्नी  प्रतिमा झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी आश्रमवासियों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उन्हें पारिवारिक अपनत्व का एहसास  कराया। यह आयोजन प्रशासन और समाज के बीच मानवीय संबंधों को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी संदेश बनकर उभरा।

Tags: bokaro

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM