Ranchi News लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता
Published : Apr 20, 2024, 6:37 pm IST
Updated : Apr 20, 2024, 6:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Yuva Morcha workers busy preparing for Lok Sabha elections news in hindi
Yuva Morcha workers busy preparing for Lok Sabha elections news in hindi

बैठक में अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने आने वाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

Ranchi News In Hindi: रांची( राजेश चौधरी), लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री रोमित नारायण सिंह ने की। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद सह भाजपा प्रत्याशी  संजय सेठ, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बालमुकुंद सहाय सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सांसद संजय सेठ ने कहा कि युवा मोर्चा ने रांची सहित पूरे झारखंड में भाजपा के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

उन्होंने युवा मोर्चा से जुड़े अपने संस्मरण भी कार्यकर्ताओं को सुनाएं और कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति है। मुझे विश्वास है कि वह मोर्चा पुरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए काम करेगी। विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने पूरी शक्ति के साथ फिर एक बार मोदी सरकार के लिए काम करने का आह्वान किया।

इस बैठक में अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने आने वाले चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। जिसमें उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा फर्स्ट टाइम वोटर से संवाद कर रही है।उन्हें इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का साथ दें। इसके अलावे युवा चौपाल का आयोजन करने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर से संपर्क करेंगे।

नामांकन के दिन विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। हमारा एक ही लक्ष्य है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा जारी रहे  मुख्य रूप से बालमुकुंद सहाय, संजीव विजयवर्गीय, के के गुप्ता, बलराम सिंह, मृगांक शेखर, प्रियांक भगत,  निवास, रणजीत नाथ सहदेव, कुंदन कुमार, टुनटुन यादव, सुभम जैसवाल, पीयूष विजयवर्गीय, अक्षय पल्लव, संजय चौधरी, आशीष अग्रवाल, उज्जवल मिश्रा, सुमित पांडेय, विशाल यादव, नीरज बख्तावर, राजू पांडेय, सूलु राज, सुजीत कुमार , चिंटू झा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।

(For more news apart from Yuva Morcha workers busy preparing for Lok Sabha elections News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman) 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM