Ranchi News: कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज की शिकायत
Published : May 20, 2024, 7:24 pm IST
Updated : May 20, 2024, 7:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress files complaint against BJP candidate Nishikant Dubey news in hindi
Congress files complaint against BJP candidate Nishikant Dubey news in hindi

कांग्रेस ने निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर अविलंब कार्रवाई की मांग की।

Ranchi News In Hindi: रांची, रांची प्रदेश कांग्रेस-झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर अविलंब कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अपने शिकायतवाद में गोड्डा लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे द्वारा नामांकन घोषणा पत्र में सूचना छुपाने संबंधी मामले में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोड्डा से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल मे शामिल सदस्यों ने कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा अपने घोषणा पत्र में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 162/2009 और जसीडीह थाना कांड संख्या 213/2019 जो न्यायालय में लंबित है उसका जिक्र नहीं किया गया है,साथ ही निशिकांत दुबे द्वारा अपने घोषणा पत्र में अपनी पत्नी के नाम से अभिषेक झा से एक करोड़ 20 लाख रुपए उधार लेने का उल्लेख किया गया है।

जबकि गोड्डा लोकसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले अभिषेक झा द्वारा अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र नहीं किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा,सतीश पाल मुंजनी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम शामिल थे।

(For more news apart from Congress files complaint against BJP candidate Nishikant Dubey News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM