Jharkhand News: अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि का निधन

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि का निधन
Published : May 20, 2024, 7:53 pm IST
Updated : May 20, 2024, 7:53 pm IST
SHARE ARTICLE
member of Scheduled Caste Morcha Sitaram Ravi passes away news in hindi
member of Scheduled Caste Morcha Sitaram Ravi passes away news in hindi

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Jharkhand News In Hindi: रांची, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने शोक जताया है। उनके पार्थिव शरीर को प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीताराम रवि के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवार को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के निधन की दुखद खबर मिली। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उन्‍हें अपने श्रीचरणों में जगह दें।

पार्टी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीता राम रवि के निधन की खबर से मन दुखी है। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार थे। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। दुख की इस घड़ी में भगवान उनके परिवार को इस दूख को सहने की शक्ति दे।

उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करने वालों में महामंत्री एवं राज्‍यसभा सांसद आदित्‍य साहू व डॉ प्रदीप वर्मा, महामंत्री मनोज सिंह, उपाध्‍यक्ष बालमुकुंद सहाय, आरती कुजूर, राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्‍य शामिल हैं।  

(For more news apart from member of Scheduled Caste Morcha Sitaram Ravi passes away, Ranchi News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास। Spokesman TV | LIVE

18 Apr 2025 7:00 PM

बड़ी खबर: सांसद अमृतपाल को लेने पंजाब पुलिस रवाना, अजनाला कोर्ट में होगी पेशी, देखें LIVE

18 Apr 2025 6:57 PM

भाजपा नेता विनीत जोशी ने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA को हटाने का किया विरोध

18 Apr 2025 5:59 PM

Gurudwara Parmeshar Dwar Sahib पहुंचे Dr. Gurpreet Kaur

17 Apr 2025 5:58 PM

Mansa की बर्खास्त Police Lady Constable के साथी सोनू की 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी गिरफ्तारी

16 Apr 2025 5:59 PM

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM