Ranchi News:रांची लोकसभा चुनाव में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

खबरे |

खबरे |

Ranchi News:रांची लोकसभा चुनाव में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
Published : May 20, 2024, 7:34 pm IST
Updated : May 20, 2024, 7:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Priyanka Gandhi will address election general meeting in Ranchi news in hindi
Priyanka Gandhi will address election general meeting in Ranchi news in hindi

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी संबोधित करेंगी।

Ranchi News In Hindi: रांची, झारखंड में तीसरे और चौथे चरण में होने वाले गोड्डा और रांची लोकसभा चुनाव में चुनावी आमसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि दिनांक 22 मई दिन बुधवार को गोड्डा के मेला ग्राउंड में पूर्वाह्न 10:30 बजे एवं रांची के हाई टेंशन मैदान लोवाडीह नामकुम में अपराहन 1:00 बजे आम सभा का आयोजन किया गया है। इस जन सभा को प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी संबोधित करेंगी।

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों जगह पर जनसभा को सफल बनाने हेतु सभी मंत्री, विधायक गण, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, एआईसीसी सदस्य, संबंधित प्रत्याशी,प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी संबंधित जिला के प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठन मोर्चा एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है।

कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अध्यक्ष राजेश ठाकुर देवघर गोड्डा के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे तथा इसी क्रम में आम चुनाव में इंडिया जान बंधन के प्रति मतदान करने हेतु जनता से संवाद स्थापित करेंगे। गोड्डा लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर  जाएगी तथा उन्हें बुथवार कांग्रेस की न्याय गारंटियों को जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश देंगे।

(For more news apart from Priyanka Gandhi will address election general meeting in Ranchi News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM