झारखंड में माओवादियों ने वन कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला

खबरे |

खबरे |

झारखंड में माओवादियों ने वन कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला
Published : Jul 20, 2023, 4:28 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 4:28 pm IST
SHARE ARTICLE
Forest worker beaten to death by Maoists in Jharkhand
Forest worker beaten to death by Maoists in Jharkhand

लगभग 14-15 माओवादी बुधवार रात दो गांव पहुंचे थे।

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए एक वन कर्मचारी को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डाला तथा चार अन्य को घायल कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि वारदात को बुधवार रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुरुप पंचायत क्षेत्र में अंजाम दिया गया है। लगभग 15 माओवादियों के एक समूह ने वन कर्मचारी के घर में घुसकर उस पर लाठी और हथियारों से हमला कर दिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है, जो पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक वेतन के आधार पर वन ट्रैकर के रूप में कार्यरत था।

प्रजापति को मारने के बाद मओवादियों ने लाल स्याही से उसके घर की दीवार पर ग्रामीणों के लिए हिंदी में एक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने ‘पुलिस के लिए मुखबिरी और एसपीओ का काम छोड़ने’ को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।’’ पुलिस को संदेह है कि इस हत्या में माओवादी नेता छोटू खरवार का दस्ता शामिल हो सकता है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगभग 14-15 माओवादी बुधवार रात दो गांव पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि पहले माओवादी पूर्णाडीह गांव गए, जहां उन्होंने तीन ग्रामीणों को पीटा और फिर डोना दुरुप गांव चले गए। यहां उन्होंने प्रजापति को पीट-पीटकर मार डाला और एक अन्य ग्रामीण को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि चारों घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM