झामुमो सांसद का दावा, चंद्रयान के उपकरण आपूर्तिकर्ता एचईसीएल के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
झामुमो सांसद का दावा, चंद्रयान के उपकरण आपूर्तिकर्ता एचईसीएल के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
Published : Sep 21, 2023, 12:11 pm IST
Updated : Sep 21, 2023, 12:11 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सदन के नेता पीयूष गोयल ने आरोप पर आपत्ति जताई और सांसद से दावे की पुष्टि करने की मांग की।

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि चंद्रयान मिशन के लिए लॉन्च पैड और अन्य उपकरण की आपूर्ति करने वाली हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसीएल)के कर्मचारियों को 18 महीने से वेतन नहीं मिला है।. सदन के नेता पीयूष गोयल ने आरोप पर आपत्ति जताई और सांसद से दावे की पुष्टि करने की मांग की।

माजी ने राज्यसभा में कहा, ‘‘चंद्रयान 1, 2 और 3 (मिशन) के लिए लॉन्च पैड और कई उपकरण एचईसी में बनाए गए थे। इसे 1952 में पंडित नेहरू ने स्थापित किया था। लेकिन यह कहते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि 2014 से पहले इसकी स्थिति ठीक थी, लेकिन 2014 के बाद से यह खराब होती जा रही है। कर्मचारियों, श्रमिकों और अधिकारियों को पिछले 18 महीनों से वेतन नहीं मिला है। वे सुबह चाय बेचते हैं और फिर कार्यालय जाते हैं।’’ गोयल ने उनके भाषण के दौरान हस्तक्षेप किया और कहा कि आरोपों के पीछे तथ्य होने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई इस तरह के आरोप तथ्यों के साथ लगाता है तो मैं इसे समझ सकता हूं। आपको उस विषय की पुष्टि करनी चाहिए जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं।’’

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि बयान देता है, उसे साबित करना उसका दायित्व है। माजी ने साक्ष्य प्रस्तुत करने पर सहमति जताई और कहा कि एचईसीएल के कर्मचारी इस मुद्दे पर बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं जो अपने आप में एक प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एचईसीएल की स्थिति इतनी खराब है कि वे पूंजी की कमी के कारण कार्य आदेश पूरा करने में असमर्थ हैं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM