Jharkhand Accident: झारखंड में बड़ा हादसा, बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत

खबरे |

खबरे |

Jharkhand Accident: झारखंड में बड़ा हादसा, बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत
Published : Nov 21, 2024, 1:16 pm IST
Updated : Nov 21, 2024, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand accident 7 passengers died due to bus overturning news in hindi
Jharkhand accident 7 passengers died due to bus overturning news in hindi

हज़ारीबाग़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने कहा, “अब तक सात मौतों की पुष्टि हुई है।

Jharkhand Accident News In Hindi: झारखंड के हज़ारीबाग़ जिले में गुरुवार को पटना जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम 7 यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर पुलिस थाना क्षेत्र के पास हुआ।

हज़ारीबाग़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार सिंह ने कहा, “अब तक सात मौतों की पुष्टि हुई है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी। बस में सवार मोतीचंद प्रसाद ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी राजकुमार प्रसाद की मौत हो गयी।

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले प्रसाद ने कहा, ''सुबह जब हादसा हुआ तो हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार के लिए बस में सवार हुए। एक अन्य यात्री बिहारशरीफ निवासी गणेश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।

कुमार ने कहा, ''बस में करीब 50 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक मोड़ के पास पहुंचा, उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गयी।”

मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायलों में से करीब 10 की हालत गंभीर है।

(For More News Apart From Jharkhand accident 7 passengers died due to bus overturning News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM