शराब घोटाला मामला : झारखंड के कई शहरों में ईडी की रेड, वित्त मंत्री के बेटे और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी

खबरे |

खबरे |

शराब घोटाला मामला : झारखंड के कई शहरों में ईडी की रेड, वित्त मंत्री के बेटे और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी
Published : Aug 23, 2023, 12:43 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

पिता और पुत्र एक ही स्थान पर रहते हैं, इसलिए वित्त मंत्री के परिसर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

रांची:  झारखंड में कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में ईडी ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के निजी आवास पर ईडी ने छापेमारी की है.  ED ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर  छापे मारे।  सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा घेरे के साथ झारखंड की राजधानी रांची के अलावा दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में लगभग 34 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि चूंकि पिता और पुत्र एक ही स्थान पर रहते हैं, इसलिए वित्त मंत्री के परिसर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ शराब कारोबारियों के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।

मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव पर शराब घोटाला मामले में संलिप्तता के आरोप हैं और इस क्रम में ईडी ने रांची में सात ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की ये छापेमारी रांची के हरमू और बरियातू में हुई है.

रामेश्वर ओरांव (76) झारखंड के लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर इस सीट पर जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में वह वित्त, योजना और वाणिज्यिक कर विभाग संभालते हैं। रामेश्वर ओरांव 1972 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, ताजा जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM