Jharkhand News: झारखंड में INDIA गठबंधन की शानदार जीत, यहां जानें कौन बड़ा चेहरा जीता और कौन हारा

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: झारखंड में INDIA गठबंधन की शानदार जीत, यहां जानें कौन बड़ा चेहरा जीता और कौन हारा
Published : Nov 24, 2024, 11:05 am IST
Updated : Nov 24, 2024, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
 Major candidates who won and lost in Jharkhand elections news In Hindi
Major candidates who won and lost in Jharkhand elections news In Hindi

झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है. 

Major candidates who won and lost in Jharkhand elections news In Hindi: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं, जिससे इंडिया ब्लॉक खुश है। इसके विपरीत, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए, अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद दो चरणों में हुए चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही। जेएमएम नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा. बता दें कि झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है. 

झारखंड विधानसभा चुनाव में जीतने और हारने वाले प्रमुख उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।

जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवार

हेमंत सोरेन - झारखंड के मुख्यमंत्री ने पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बरहेट सीट पर अपनी जीत का अंतर बढ़ाया। सोरेन ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हरा दिया।

कल्पना सोरेन - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर भाजपा की मुनिया देवी को 17,142 मतों से हराया।

चंपई सोरेन - हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य की कमान संभालने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरायकेला सीट पर भाजपा के टिकट पर 20,447 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एकमात्र सीट है जिस पर भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

निसात आलम -झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निसात आलम ने पाकुड़ सीट पर सर्वाधिक 86,029 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

हारने वाले प्रमुख उम्मीदवार

सुदेश महतो - आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने सिल्ली सीट पर झामुमो के उम्मीदवार अमित कुमार से 23,867 वोट से हार गए। उनकी पार्टी ने 10 सीट पर चुनाव लड़ा और केवल एक सीट जीत पाई, वह भी 231 वोट के मामूली अंतर से।

अमर बाउरी-- बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी तीसरे स्थान पर रहे। झामुमो के उम्मीदवार उमाकांत रजक ने जेएलकेएम के अर्जुन रजवार को हराकर 33,733 वोट के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की।

बन्ना गुप्ता - कांग्रेस नेता और निवर्तमान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम सीट पर वरिष्ठ नेता सरयू राय से 7,863 मतों से हार गए। राय ने यह चुनाव जदयू के टिकट पर लड़ा था।

बिरंची नारायण - पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे बिरंची नारायण बोकारो सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सिंह से 7,207 मतों से हार गए। वह दो बार विधायक रहे और इस चुनाव में उन्होंने विकास के मुद्दे पर प्रचार किया।

(For More News Apart From  Major candidates who won and lost in Jharkhand elections news In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM