Jharkhand News: सिमडेगा में जंगली सुअर ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत नौ घायल, निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand News: सिमडेगा में जंगली सुअर ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत नौ घायल, निषेधाज्ञा लागू
Published : Mar 27, 2024, 3:27 pm IST
Updated : Mar 27, 2024, 3:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News Wild pig attacks people in Simdega, one dead, nine injured, prohibitory order imposed
Jharkhand News Wild pig attacks people in Simdega, one dead, nine injured, prohibitory order imposed

बता दें कि यह घटना राजधानी रांची से लगभग 140 किलोमीटर दूर पिथरा पंचायत में मंगलवार की सुबह हुई थी।

Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले की एक पंचायत में मंगलवार को एक जंगली सुअर के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा अन्य नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद इलाके में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

बता दें कि यह घटना राजधानी रांची से लगभग 140 किलोमीटर दूर पिथरा पंचायत में मंगलवार की सुबह हुई थी। तब ग्रामीण होली का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। वन अधिकारी एस. एस. चौधरी ने बताया, ''होली का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। बाद में अन्य तीन लोग भी घायल हुए।''

सिमडेगा के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सुमंत तिर्की ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर पंचायत में धारा-144 लागू कर दी गई है। उन्होंने कहा, ''ग्रामीण जंगली सुअर को ढूंढ कर भगाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में जान-माल का नुकसान भी हो सकता है।'' निषेधाज्ञा के आदेश के तहत पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते है। इसके अलावा, ग्रामीणों से लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा गया है।

Maharashtra news: लोकसभा चुनाव के लिए नितिन गडकरी ने नामांकन किया दाखिल

पिथरा में सुअर को ढूंढ कर उसे जंगल में ले जाने के लिए बुधवार की सुबह से ही वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं। चौधरी के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घायल कर दिया होगा जिससे आक्रामक होकर उसने लोगों पर हमला किया।

उन्होंने कहा, ''यह एक नर जंगली सुअर है। आमतौर पर नर सुअरों को बहुत आक्रामक माना जाता है और वे बहुत तेज दौड़ते हैं।’’ वन अधिकारी ने कहा कि हमले में घायल हुए नौ लोगों में से चार को रांची के ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (रिम्स) स्थानांतरित किया गया है, जबकि चार का इलाज सिमडेगा के सदर अस्पताल में चल रहा है। एक घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

चौधरी ने कहा कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 10,000 रुपये दिए गए हैं, जबकि घायलों को 5,000-5,000 रुपये दिए गए हैं।
(For more news apart from Jharkhand News Wild pig attacks people in Simdega, one dead, nine injured, prohibitory order imposed, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM