झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में लुटेरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
Published : Aug 27, 2023, 10:32 am IST
Updated : Aug 27, 2023, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लुटेरों के एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह झारखंड और ओडिशा में लूटपाट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल था। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को शनिवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

शेखर ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिन पहले सरायकेला-खरस्वान जिले में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए गिरोह के एक अन्य सदस्य द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। शेखर ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, पांच दरांती, लूटे गए पैसे से खरीदी दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM