मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन
Published : Sep 27, 2023, 6:44 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 6:44 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अपने माता -पिता के नहीं लौटने से दोनों बच्चियों का रो रो कर बुरा हाल है।

रांची (संवाददाता): मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद अनगड़ा के पहाड़सिंह बिरहोर टोली निवासी छह वर्षीय सनोती कुमारी एवं पांच वर्षीय पार्वती कुमारी का नामांकन अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय तमाड़ के कक्षा एक में कराया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी को पूरे मामले पर नजर रखने का आदेश अधिकारियों द्वारा दिया गया है।

लापता हैं बच्चों के माता -पिता

मुख्यमंत्री को जानकारी प्राप्त हुई कि अनगड़ा प्रखंड के पहाड़सिंह बिरहोर टोली निवासी बहादुर बिरहोर अपनी पत्नी और अपने डेढ़ साल की बच्ची को लेकर एक सितंबर की सुबह दोना पत्तल और दातुन बेचने के लिए किता स्टेशन से ट्रेन पकड़कर रांची स्टेशन के लिए निकले थे। लेकिन अबतक वे नहीं लौटे। अपने माता -पिता के नहीं लौटने से दोनों बच्चियों का रो रो कर बुरा हाल है। इस मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने बच्चियों को हर संभव सहायता एवं बच्चियों के माता -पिता को जल्द ढूंढने का निर्देश अधिकारियों को दिया था।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM