प्रदेश कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की
प्रदेश कांग्रेस ने अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति की
Published : Sep 27, 2023, 5:53 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 5:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Chairman Rajesh Thakur
Chairman Rajesh Thakur

साथ ही उपरोक्त सभी समुदायों से पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक क्रियाशील बनाना है।

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कार्यसमिति के सदस्य सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के अनुमोदन के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया। 

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के तहत प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। इस मिशन के तहत प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय से नवयुवाओं को पार्टी संगठन जोड़ने का कार्य करना है। साथ ही उपरोक्त सभी समुदायों से पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक क्रियाशील बनाना है। पूर्व में खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंर्तगत के सभी एस.टी विधानसभा क्षेत्रों में एलडीएम कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जा चुकी है।
 
उन्होंने बताया कि खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा के अलावे प्रदेश के शेष सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में एलडीएम कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति किया गया जो इस प्रकार से हैरू-लातेहार निरंजन पासवान, मनिका ओम प्रकाश अमन, छतरपुर रामवृक्ष यादव, सिमरिया रज़ी अहमद, चतरा .जगदीश साहू, जमुआ शंकर प्रजापति, चंदनक्यार अशोक मालाकार, जुगसलाई मदन कुमार महतो , खिजरी आलोक साहू, चाईबासा सुरेन राम,  मनोहरपुर संजय घोष, चक्रधरपुर अशोक कुमार सिंह, मझगांव मोहम्मद मोहसिन, जग्रनाथपुर मनोज सिंह, सरायकेला राजन सिंह राजा, घाटशिला हरेंद्र प्रताप राणा, पोटका अरुण कुमार महतो, 
देवघर सुधांशु शेखर झा, दुुमका मोजिबुल्लाह, जामा ताजमूल अंसारी, शिकारीपाड़ा अशोक वर्मा, बरहेटके एन झा, लिट्टीपाड़ा अशोक पासवान, महेशपुर दिलीप गुप्ता, बोरियो बाबू पॉल, कांके राजकुमार यादव शामिल है. 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM