Ranchi news: विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ

खबरे |

खबरे |

Ranchi news: विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ
Published : Feb 28, 2024, 6:37 pm IST
Updated : Feb 28, 2024, 6:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Developed India  Modi Guarantee Sankalp Patra Suggestion Campaign Launched
Developed India Modi Guarantee Sankalp Patra Suggestion Campaign Launched

सर्व स्पर्शी एवं सर्व समावेशी सुझावों के साथ बनेगा भाजपा का संकल्प पत्र: सीपी सिंह

रांची,  भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत - मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व स्पीकर , विधायक सीपी सिंह ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए  सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया है। देश की आजादी का यह अमृत काल चल रहा है और यह भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास में एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना के आधार पर भारत ने "विकसित भारत मोदी की गारंटी" संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। जिसका उद्देश्य है जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी तक पहुंचाना ताकि वे भारत के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सकें। उन्होंने कहा कि आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणापत्र हेतु 1 करोड़ से अधिक लोगो के सुझाओं, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अभियान में सुझाव एकत्रित करने हेतु सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप की सुविधा लांच की गई है। साथ ही जन-जन के सुझाव एकत्रित करने के लिए पार्टी द्वारा LED प्रचार रथ भी शुरू किया गया हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक उपस्थित थे।प्रदेश भर के सभी जिलों में इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे

शामिल होने वालों में संजय सेठ, सांसद- राँची, सुनील सोरेन, सांसद - जामताड़ा, सुदर्शन भगत, सांसद-गुमला, निशिकांत दुबे, सांसद- देवघर,जयंत सिन्हा, सांसद- हजारीबाग, बीडी राम,सांसद - पलामू, अन्नपूर्णा देवी, सांसद- कोडरमा, विद्युत वरण महतो, डॉ मिस्फीका हसन - पाकुड़, डॉ लुईस मरांडी- दुमका, मुन्ना मिश्रा- गोड्डा, दुर्गा मरांडी- साहिबगंज, प्रतुल शाहदेव- खूंटी,  रमाकान्त महतो- रामगढ़, अविनेश सिंह- लातेहार, कुणाल षड़ंगी- पूर्वी सिंहभूम, जेबी तुबिद- सरायकेला- खरसांवा, अरुण उराँव- लोहरदगा, विनय कुमार सिंह- बोकारो

(For more news apart from Developed India  Modi Guarantee Sankalp Patra Suggestion Campaign Launched news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM