PM Modi Reached Dumka News: अगले 5 वर्ष में 3 करोड़ और पक्के मकान बनेंगे - प्रधानमंत्री

खबरे |

खबरे |

PM Modi Reached Dumka News: अगले 5 वर्ष में 3 करोड़ और पक्के मकान बनेंगे - प्रधानमंत्री
Published : May 28, 2024, 6:49 pm IST
Updated : May 28, 2024, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
3 crore more houses will be built in next 5 years said PM modi news in hindi
3 crore more houses will be built in next 5 years said PM modi news in hindi

मेरे लिए तो 140 करोड़ जनता ही मोदी है- प्रधानमंत्री

PM Modi Reached Dumka News In Hindi: दुमका, बाबा सिधो कान्हू, चांद भैरव, और संथाल की धरती को मै नमन करता हूं । संथाल की धरती क्रांति की धरती है। जनता के आशीर्वाद ने पक्का कर दिया है कि इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। कड़ी धूप में दुमका वासी तप रहे है, आपके इस आशीर्वाद के बदले दुमका का विकास कर आपको वापस करूंगा ,2014 में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला था। 2014 से पहले तक कांग्रेस सरकार से  जनता तस्त हो गयी थी।

PM Modi reached Dumka

दुमका विधानसभा के एयरपोर्ट पर आयोजित महाविजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी  ने उक्त बातें कहा आगे उन्होंने कहा की आए दिन घोटाले हो रहे थे। कांग्रेस हमेशा  गरीबो के नाम पर पैसे लूटने का काम की है , लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस के इस लूट पर पाबंदी लगा दी गयी।

उन्होंने कहा कि 4 करोड़ जनता को पक्का मकान बने, गैस कनेक्शन दिया, बिजली दी गयी। इन योजनाओं से  ज्यादा लाभ गरीबो को हुआ , गरीबो का जीवन मे बदलाव आया और उनकी परेशानी कम हुई , पिछले 10 वर्षों के काम को आगे बढ़ना है और 3 करोड़ माताओ बहनों को लक्खपति बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, अगले 5 वर्ष में 3 करोड़ और पक्के मकान बनेंगे।

PM Modi reached DumkaPM Modi reached Dumka

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जिस किसी भी गांव में जाये तो वहां एक गरीब और कच्चे मकान में रहने वाले कि जानकारी सीधा पीएम कार्यालय में भेज दे, मेरे लिए तो 140 करोड़ जनता ही मोदी है ,आगे उन्होंने  कहा कि जनता को बिजली बिल न देना पड़े इसके लिए पीएम सौर्य योजना शुरू किया गया है, इस योजना के तहत हर घर पर सोलर लगाने के लिए 75 हजार रुपये सरकार देगी और उससे जो बिजली पैदा होगी उससे जनता का बिल शून्य होगा और जो ज्यादा बिजली होगी तो सरकार उसे खरीद कर जनता के खाते में सीधा भेज देगी ,इसलिए आप सभी मोदी को आशीर्वाद दे,

PM Modi reached Dumka

आज झामुमो कांग्रेस आरजेडी खुले आम धमकी दे रहे है कि मोदी को हटाना जरूरी है  ताकि फिर से उन्हें घोटाला करने का मौका मिल सके, झारखंड बहुत खूबसूरत है लेकिन इसकी चर्चा पहाड़ों के कारण नही बल्कि नोट के पहाड़ों के कारण हो रही हैं ।

उन्होंने कहा कि मैं 13 वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए भी कभी नोट का पहाड़ नही देखा था, पहली बार टीवी पर देखा था की कांग्रेस, जेएमएम के नेताओं के घर से जो पैसे मिल रहे वो पैसे खान खनिज घोटाला, शराब घोटाला, बालू घोटाला ट्रांसफर पोस्टिंग के माध्यम से आया है, झारखंड सरकार अपने पिता का नाम बदल कर जमीन घोटाला कर दे यहां तक कि सेना की जमीन तक पर कब्जा कर लिया है, झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन योजना, मुफ्त राशन योजना तक मे घोटाला किया जा रहा है,लेकिन इनपर करवाई नही होती,  गरीब के अन्न पानी को मोदी  किसी को लूटने नही देगी , 

PM Modi reached DumkaPM Modi reached Dumka

पीएम ने कहा कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचार पर करवाई तेज होगी ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब दलित वंचित आदिवासी के लिए समर्पित है, सेवा भाव से काम करती है। आदिवासी विकास के लिए भाजपा ने 4 गुना फंड को बढ़ाया है। आदिवासी क्षेत्र में विकास हो इसके लिए कानून बनाया है। लेकिन कांग्रेस भाजपा का विरोध किया है, ईडी जमात ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति  बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी, जहां जहां भी ये कांग्रेसी सत्ता में आये आदिवासी खतरे में पड़ गयी , नक्सलवाद की आग में सबसे अधिक आदिवासी परिवार ही जला है, झारखंड में एक बड़ी परेशानी घुसपैठियों का है, झारखंड के संथाल में घुसपैठ बढ़ गयी है, यहां आदिवासी जनसंख्या घट रही है  और हमारी आदिवासी बेटियां भी असुरक्षित महसूस कर रही है आखिर क्यों जेएमएम सरकार इनको पाल पोष  नही रही है।

उन्होंने कहा कि भारत मे रविवार को सार्वजनिक छुट्टी होती थी लेकिन झारखंड सरकार ने संथाल में शुक्रवार को सार्वजनिक छुट्टी कर दी है। इंडिया गठबंधन अलगाववादी को संरक्षण दे रही है,मुस्लिम को आरक्षण दे रही है , बाबा साहेब ने जो अधिकार संविधान के माध्यम से एससी एसटी और ओबीसी को आरक्षण दिया है उससे किसी को छिंनने नही देंगे,कांग्रेस कहती है कि मोदी हिन्दू मुसलमान कर रहा है , इन्हें लगता है कि मोदी पर कीचड़ उछालने से मोदी डर जाएगा लेकिन इंडिया गठबंधन सुन ले जितना कीचड़ मुझपर उछलेगा उतना कमल देश मे खिलेगा।

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लिखित में दें कि देश के ग्रीन एससी, एसटी , ओबीसी का आरक्षण नही खत्म करेंगे, मुस्लिम को ओबीसी नही बनाएंगे, लेकिन इस मामले पर इंडिया गठबंधन  कुछ नही कह रही। उन्होंने कहा कि मोदी आपकी तरह की गरीब परिवार में पैदा हो कर आपके बीच आया है। इसलिए जिस गरीब क्षेत्र में विकास नही हो रहा था वहां विकास कर रहे है। झारखंड के संथाल परगना में विकास हो रहा है। देवघर में एम्स, साहेबगंज में गंगा पुल बन रहा है। युवाओं को नए अवसर मिलेगे। विकास की यह क्रांति आप जनता के एक वोट से मिलेगी, जो आपका और आपके बच्चों का भविष्य बदलेगा। इसलिए गोड्डा, राजमहल और दुमका लोकसभा से कमल पर वोट कर के मुझे मजबुत करें

उन्होंने जनता से अपील किया कि आपके गांव में जो भी मंदिर, देव स्थान, या कोई भी पूजा स्थल है वहां मोदी की तरफ से माथा टेकना और विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगे।

(For more news apart from 3 crore more houses will be built in next 5 years said PM modi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बादलों ने कुर्सी के लिए अकाल तख्त के मान को ठेस पहुंचाई - Malwinder Mali | Interview

07 Apr 2025 5:29 PM

Police को देख 50 मीटर दूर से ही भागने लगी नशे के साथ पकड़ी गई महिला हवलदार

07 Apr 2025 5:20 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई महिला कोर्ट में पेश, पुलिस ने रिमांड पर लिया, क्या होगी बुलडोजर कार्रवाई?

06 Apr 2025 6:18 PM

आमरण अनशन समाप्त करने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, हमारी किसी संगठन से कोई लड़ाई नहीं है

06 Apr 2025 6:14 PM

बठिंडा में बर्खास्त महिला कांस्टेबल का मामला, महिला कांस्टेबल की 2 दिन की रिमांड खत्म

06 Apr 2025 6:08 PM

चिट्टे के साथ पकड़ी गई बर्खास्त महिला कांस्टेबल मामले में बड़ा अपडेट, देखें Live

05 Apr 2025 5:09 PM