Jharkhand News: सीएम सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: सीएम सोरेन ने 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित
Published : Sep 28, 2024, 5:51 pm IST
Updated : Sep 28, 2024, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News: CM Hemant Soren distributed appointment letters to 444 training officers
Jharkhand News: CM Hemant Soren distributed appointment letters to 444 training officers

सोरेन ने कहा, “प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का भी प्रावधान है।

Jharkhand News:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के 29 ‘ट्रेड’ में 444 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सोरेन ने कहा कि झारखंड में परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

उन्होंने ने कहा, “सरकार गठन के बाद से चुनौतियों के बावजूद झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया तेज गति से जारी है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को शिक्षक, इंजीनियर और तकनीशियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के 527 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

झारखंड में 74 सरकारी आईटीआई और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 16 आईटीआई संचालित हैं और 1,400 से अधिक युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सोरेन ने कहा, “प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का भी प्रावधान है। इस वर्ष करीब 3,000 अभ्यर्थियों को शीर्ष निजी कंपनियों में नौकरी मिली है।” (pti)

(For more news apart from Jharkhand News: CM Hemant Soren distributed appointment letters to 444 training officers, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM