Ranchi News: जो भगवान राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं, डॉ मोहन यादव का बयान

खबरे |

खबरे |

Ranchi News: जो भगवान राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं, डॉ मोहन यादव का बयान
Published : May 29, 2024, 7:51 pm IST
Updated : May 29, 2024, 7:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Dr. Mohan Yadav said What does not belong to Lord Ram is of no use news
Dr. Mohan Yadav said What does not belong to Lord Ram is of no use news

हमारे देवी देवताओं का अपमान करने वालों को जनता वोट से देगी जवाब : मोहन यादव

Ranchi News In Hindi: दुमका, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुमका लोकसभा के जामा में 29 मई को आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा की अगली सरकार बनने वाली है। यह लिखकर रख लें। डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत की पहचान भगवान राम और कृष्ण से है। विदेश में सिर्फ भगवान राम और कृष्ण की धरती बताने से लोग समझ जाते हैं कि यह व्यक्ति भारत से आया है। एक तरफ ऐसे लोग हैं जो भारत की पहचान मिटाना चाहते हैं। अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस और उनके साथी आज भी यही मानकर चलते हैं, जो गुलामी के दौर में होता था। जब देश गुलाम था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी गठबंधन के लोग प्रभु राम के मामले में अड़ंगा लगा रहे थे। वे देश में भगवान राम का सम्मान नहीं करेंगे। भगवान श्री कृष्ण का सम्मान नहीं करेंगे। हमारे देवी देवताओं का अपमान करेंगे और जनता से वोट मांगने जाएंगे। जनता उन्हें वोट के माध्यम से जवाब देगी। पूरा देश कह रहा था कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बने, लेकिन कांग्रेस और उनके साथी गठबंधन के लोग कोर्ट के चक्कर लगाकर भगवान राम को अयोध्या में भी आने से रोक रहे थे। उन्होंने भगवान राम का विरोध किया। जितना बस चला, उतना विरोध किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डंके की चोट पर राम मंदिर का निर्माण किया। जो भगवान राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।

दलित और आदिवासी विरोधी है इंडी गठबंधन की सरकार : अमर कुमार बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड के इंडी गठबंधन की सरकार आदिवासी और दलित विरोधी है। इस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में आदिवासी और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है। सरकार घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। घुसपैठिए बेटियों को अपने जाल में फंसा कर उनकी जमीन हथिया रहे हैं। उनके टुकड़े-टुकड़े कर रहे हैं।

मातृशक्ति को जीताकर दिल्ली भेजें : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति को निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्षेत्र से भी मातृशक्ति सीता सोरेन को रिकाॅर्ड मतों से जीताकर दिल्ली भेजना है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। अपना बहुमूल्य वोट कमल छाप को दें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

इस अवसर पर सांसद सुनील सुनील सोरेन, विधायक रणधीर कुमार सिंह, लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन भी मौजूद थे।

(For more news apart from Dr. Mohan Yadav said What does not belong to Lord Ram is of no use News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM