झारखंड: मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों के दौरान हादसा, करंट लगने से चार लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

झारखंड: मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों के दौरान हादसा, करंट लगने से चार लोगों की मौत
Published : Jul 29, 2023, 11:40 am IST
Updated : Jul 29, 2023, 11:40 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बोकारो (झारखंड): झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

आलोक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से आठ को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM

बवासीर और कैंसर जैसी भयानक बीमारियाँ पहली स्टेज से आखिरी स्टेज तक कैसे पहुँचती हैं?

28 Feb 2025 5:24 PM

महिला नशा तस्कर पर कार्रवाई करने वाले Sarpanch के पास आया CM Bhagwant Mann का फोन | Punjab Drugs Action

28 Feb 2025 5:23 PM