Lok Sabha Elections 2024: धर्मवीर गांधी ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटियाला से हो सकते हैं उम्मीदवार!

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: धर्मवीर गांधी ने थामा कांग्रेस का हाथ, पटियाला से हो सकते हैं उम्मीदवार!
Published : Apr 1, 2024, 1:07 pm IST
Updated : Apr 1, 2024, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Elections 2024 Dharamvir Gandhi joins congress news in hindi
Lok Sabha Elections 2024 Dharamvir Gandhi joins congress news in hindi

लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो धर्मवीर गांधी को 3 लाख 65 हजार 671 वोट मिले थे.

Dharamvir Gandhi Joins Congress News in Hindi: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में बदलाव देखने को मिल रहा है. चुनाव से पहले कांग्रेस पंजाब में खूद को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच, पटियाला से सांसद रह चुके डाॅ. धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में अपनी नवां पंजाब पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है. खबरें हैं कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें पटियाला लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाना चाहता है.

 पटियाला से हो सकते हैं उम्मीदवार

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

बता दें कि हाल ही में लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इसके अलावा पटियाला से सांसद प्रणीत कौर भी बीजेपी में शामिल हो गई और वह भी बीजेपी के टिकट पर पटियाला से चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में पार्टी धर्मवीर गांधी को पटियाला लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है. क्योंकि प्रणीत कौर के बीजेपी में जाने के बाद ये सीट खाली हो गई है. नवजोत सिद्धू या उनकी पत्नी के पटियाला सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब सिद्धू के आईपीएल में शामिल होने से यह साफ हो गया है कि सिद्धू चुनाव नहीं लड़ेंगे.

 दरअसल, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब पहुंची तो राजपुरा से लुधियाना तक धर्मवीर गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुए. इसके अलावा वह जम्मू-कश्मीर के लाल चौक तक 3 दिन तक राहुल गांधी के साथ भी रहे थे.

प्रणीत कौर से फिर हो सकता है मुकाबला!

अगर पार्टी उन्हें पटियाला से टिकट देती है तो पटियाला सीट पर मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीत कौर को हराया था. अब एक बार फिर दोनों नेता आमने-सामने हो सकते हैं. लेकिन इस बार दोनों नेताओं की पार्टियां बदली हुई होंगी.

लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो धर्मवीर गांधी को 3 लाख 65 हजार 671 वोट मिले थे. जब 2019 के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे. 2019 के चुनाव में प्रणीत कौर ने बाजी मारी थी.

(For more Punjabi news apart from  Lok Sabha Elections 2024 Dharamvir Gandhi joins congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM