Firozpur Lok Sabha News: चुनाव आयोग ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज किया मामला, वोटिंग करते बनाया था वीडियो

खबरे |

खबरे |

Firozpur Lok Sabha News: चुनाव आयोग ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज किया मामला, वोटिंग करते बनाया था वीडियो
Published : Jun 1, 2024, 1:42 pm IST
Updated : Jun 1, 2024, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Election Commission Registered Fir Against BSP Candidate News In Hindi
Election Commission Registered Fir Against BSP Candidate News In Hindi

नाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Firozpur Lok Sabha News In Hindi:फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कंबोज ने गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र के गांव जीवन अराई में वोट डालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-10 फिरोजपुर-सह-उपायुक्त राजेश धीमान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार सुरिंदर सिंह कंबोज , वोट डालेंगे इसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना गुरुहरसहाय में मुकदमा नंबर 98 दिनांक 01-06-2024 171 एफआईपीसी, 126 और 132 आरपी एक्ट 1951 के तहत दर्ज किया गया है।

(For more news apart from Election Commission Registered Fir Against BSP Candidate news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM