निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदेगी पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री मान

खबरे |

खबरे |

निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदेगी पंजाब सरकार: मुख्यमंत्री मान
Published : Jul 1, 2023, 6:42 pm IST
Updated : Jul 1, 2023, 6:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Mann
Chief Minister Mann

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कोयला आधारित ताप बिजली संयंत्र खरीदने की सूचना दी।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदेगी। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कोयला आधारित ताप बिजली संयंत्र खरीदने की सूचना दी।

मान ने पंजाबी भाषा में ट्वीट किया, “पंजाब के लोगों के साथ अच्छी खबर साझा कर रहा हूं। पंजाब सरकार यहां एक निजी ताप विद्युत संयंत्र खरीद रही है।”

मुख्यमंत्री ने हालांकि ताप संयंत्र के बारे में जानकारी साझा नहीं की, लेकिन राज्य के स्वामित्व वाली बिजली इकाई पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) कॉरपोरेट दिवाला कार्यवाही के तहत तरनतारन में 540 मेगावाट के गोइंदवाल ताप विद्युत संयंत्र को हासिल करने के लिए 12 बोलीदाताओं में एक है। इसके मालिक जीवीके पावर के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू की गई है।

पिछले महीने मान ने कहा था कि राज्य सरकार पहली बार निजी बिजली संयंत्र खरीदने के लिए बोली लगाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि संयंत्र चलाने के लिए राज्य के पास पर्याप्त कोयला भंडार है।

वित्तीय बोली पर निर्णय लेने के लिए राज्य के बिजली मंत्री हरभजन सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM