Panchayat Elections: पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने के दौरान झड़प, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा घायल
Panchayat Elections: पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने के दौरान झड़प, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा घायल
Published : Oct 1, 2024, 7:29 pm IST
Updated : Oct 1, 2024, 7:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Clash during nomination filing Jeera Panchayat elections news in hindi
Clash during nomination filing Jeera Panchayat elections news in hindi

इस घटना में जीरा के पूर्व कांग्रेस विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा गंभीर रूप से घायल हो गए

Punjab Panchayat Elections News In Hindi: फिरोजपुर के जीरा शहर में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर आप और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए और इस मौके पर गोलियां भी चलाई गईं।

इस घटना में जीरा के पूर्व कांग्रेस विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी घायल तस्वीर भी सामने आई है जिसमें जीरा के मुंह का एक हिस्सा खून से भरा हुआ था। भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। फिरोजपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रही थी लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

इस मौके पर कुलबीर जीरा ने आरोप लगाया कि हलके के विधायक और उनके समर्थक सत्ता के नशे में खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कांग्रेस प्रत्याशियों को सरपंच व पंच की एनओसी व अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

(For more news apart from Clash during filing of nomination for Jeera Panchayat elections news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)​

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM