मुख्यमंत्री भगवंत मान आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
Published : Mar 2, 2023, 10:56 am IST
Updated : Mar 2, 2023, 10:56 am IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Bhagwant Mann will meet Union Home Minister Amit Shah today
Chief Minister Bhagwant Mann will meet Union Home Minister Amit Shah today

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह मुलाकात अजनाला घटना की पृष्ठभूमि में हो रही है। पिछले सप्ताह अमृतसर के अजनाला में स्वयंभू सिख उपदेशक एवं खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल सिंह और उसके समर्थक अपने एक साथी की रिहाई के लिए एक थाने में पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए थे। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में तलवार और बंदूक थीं।

इस झड़प में एक पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। सूत्रों ने बताया कि मान बृहस्पतिवार को शाह से मिलेंगे। हालांकि, सूत्रों ने इस मुलाकात के एजेंडे के बारे में नहीं बताया। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर है।

एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस ने अजनाला में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि, राज्य के गृह मंत्री मान ने पहले कहा था कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था बरकरार रखेगी और किसी को भी शांति भंग करने नहीं दी जाएगी।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM