Punjab GST Collection: पंजाब में जीएसटी में 21% की रिकॉर्ड वृद्धि, 2796 करोड़ कलेक्शन

खबरे |

खबरे |

Punjab GST Collection: पंजाब में जीएसटी में 21% की रिकॉर्ड वृद्धि, 2796 करोड़ कलेक्शन
Published : May 2, 2024, 11:08 am IST
Updated : May 2, 2024, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab GST Collection Record Increase Of 21% News in hindi
Punjab GST Collection Record Increase Of 21% News in hindi

पंजाब में अप्रैल 2023 की तुलना में जीएसटी संग्रह में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Punjab GST Collection: पंजाब ने अप्रैल महीने में 2796 करोड़ रुपये कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से यह पंजाब में सबसे बड़ा जीएसटी संग्रह है। पंजाब में अप्रैल 2023 की तुलना में जीएसटी संग्रह में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

केंद्र सरकार के साथ समझौते के बाद भी पंजाब का एसजीएसटी कलेक्शन 2,216 करोड़ रुपये है, जो पिछले साल अप्रैल से 6 फीसदी ज्यादा है. अप्रैल महीने में बढ़ोतरी के मामले में पंजाब ने पड़ोसी राज्य हरियाणा की बराबरी कर ली है. हालांकि हरियाणा ने 21 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इस साल अप्रैल में 12168 करोड़ रुपए का जीएसटी वसूला है जबकि बीते साल ये 10,035 करोड़ रुपए ही था।

Goldy Brar Death News: गोल्डी बरार की मौत पर बड़ी खबर, अमेरिकी पुलिस का पहला बयान आया सामने

जबकि हिमाचल 6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 957 से 1015 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है. अप्रैल माह में चंडीगढ़ में सबसे अधिक 23 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 255 करोड़ रुपये से 313 करोड़ रुपये तक पहुंच दर्ज की गई। दरअसल, पिछले सालों में पंजाब औसतन 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये के बीच जीएसटी संग्रह कर रहा है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,500 से 2,000 करोड़ रुपये के बीच था।

इस बीच यह आंकड़ा 2000 करोड़ रुपये को पार कर गया है, लेकिन 2796 करोड़ रुपये का स्तर एक नया रिकॉर्ड है. अगर इस साल पंजाब को हर महीने जीएसटी से 2500 करोड़ रुपये मिलते हैं तो साल के अंत तक पंजाब 30 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा छू सकता है. पिछले वर्षों में यह 15 से 20 हजार करोड़ रुपये के बीच रहा है।

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी फर्जी, पुलिस जांच में सामने आई ये बड़ी बात

राज्यवार कलेक्शन

राज्य       अप्रैल 23      अप्रैल 24    बढ़ोतरी
पंजाब       2316          2796         21%
हरियाणा   10035      12168          21%
हिमाचल    957         1015            06%

सभी आंकड़े करोड़ों रुपये में हैं।

(For more news apart from Punjab GST Collection Record Increase Of 21% News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM