fazilka farmer news: फाजिल्का में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

खबरे |

खबरे |

fazilka farmer news: फाजिल्का में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

By : DISHANT

Published : Mar 3, 2024, 12:12 pm IST
Updated : Mar 3, 2024, 12:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmer dies due to lightning in Fazilka news in hindi
Farmer dies due to lightning in Fazilka news in hindi

सूचना मिलने पर खुई खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया

fazilka farmer dies news in hindi: पंजाब के जिला फाजिल्का के गांव लक्खेवाली ढाब में खेतों में काम करते समय एक किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक किसान पर गिरते ही किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलने पर खुई खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।

जांच अधिकारी एएसआई बीरबल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि, लक्खेवाली ढाब में खेतों में एक किसान पर बिजली गिरी है। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां मृतक राजिंदर कुमार के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा शाम साढ़े छह बजे अपने खेत में काम कर रहा था, इस दौरान मौसम खराब था। जिसके बाद अचानक उसपर आकाशीय बिजली गिरी।

वहीं किसान पर गिरी बिजली के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के परिवार में उसका 16 वर्षीय पुत्र और पत्नी है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा था। इसके साथ ही खुई खेड़ा थाना पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

(For more news apart from Farmer dies due to lightning in Fazilka News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Punjab, Abohar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM