अर्श डल्ला के 2 साथी गिरफ्तार, खरड़ में किसी को धमकी देने आए थे आरोपी

खबरे |

खबरे |

अर्श डल्ला के 2 साथी गिरफ्तार, खरड़ में किसी को धमकी देने आए थे आरोपी
Published : Oct 3, 2023, 3:56 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Arsh Dalla's two associates arrested
Arsh Dalla's two associates arrested

पुलिस पहले से ही दोनों आरोपियों पर नजर रख रही थी.

खरड़ - पंजाब के मोहाली में पुलिस नेKTF) के आतंकी अर्शदीप दल्ला के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ ​​दीपा निवासी गांव ढुडीके (मोगा) और सौरभ कुमार उर्फ ​​साबी निवासी (लुधियाना) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर खरड़ में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक आतंकी के कहने पर इलाके में किसी एक व्यक्ति को धमकी देने आए थे. वे इस इलाके की रेकी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पहले से ही दोनों आरोपियों पर नजर रख रही थी. सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी खानपुर गांव के कैप्टन चौक के पास घूम रहे हैं. पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों से पूछताछ की और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए.

दोनों आरोपियों के खिलाफ लुधियाना और मोगा में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस इनसे पता लगाएगी कि इन्होंने ट्राइसिटी के किन-किन लोगों को धमकाकर अर्श डल्ला के नाम पर फिरौती की रकम वसूली है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM