पंजाब में एनआरआई अदालतों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए: सतनाम सिंह चहल

खबरे |

खबरे |

पंजाब में एनआरआई अदालतों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए: सतनाम सिंह चहल
Published : Dec 3, 2022, 6:13 pm IST
Updated : Dec 3, 2022, 6:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Number of NRI courts should be increased in Punjab: Satnam Singh Chahal
Number of NRI courts should be increased in Punjab: Satnam Singh Chahal

चहल ने कहा, ‘‘ न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए तथा समय से न्याय सुनिश्चित करने के लिए एनआरआई अदालतों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए।’

चंडीगढ़  : नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने शनिवार को कहा कि समय से न्याय सुनिश्चित करने के लिए पंजाब में प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अदालतों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाबी प्रवासी समुदाय अपनी चिंताओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार द्वारा जालंधर, मोहाली, लुधियाना, मोगा और अमृतसर में प्रवासियों की बैठकें करने संबंधी घोषणा से उत्साहित है। चहल ने कहा, ‘‘ राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार पंजाबी प्रवासी के मुद्दों और चिंताओं का उनके घर पर ही समाधान करने की कोशिश कर रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर भागीदार के साथ उचित बर्ताव हो तथा उसकी शिकायतों का निवारण हो।’’

उन्होंने कहा कि पंजाबी प्रवासी समुदाय के लिए गिरोह के बीच लड़ाई चिंता का कारण है तथा जो प्रवासी भारतीय असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हें हथियार का लाइसेंस दिया जाना चाहिए। चहल ने कहा, ‘‘ न्याय में देरी नहीं होनी चाहिए तथा समय से न्याय सुनिश्चित करने के लिए एनआरआई अदालतों की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM