Punjab Weather Update:16 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रात से ही कई इलाकं में बरस रहे बादल

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update:16 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, रात से ही कई इलाकं में बरस रहे बादल
Published : May 4, 2025, 10:07 am IST
Updated : May 5, 2025, 9:34 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update alert heavy rain strong winds News In Hindi
Punjab Weather Update alert heavy rain strong winds News In Hindi

पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Punjab Weather Update alert heavy rain strong winds News In Hindi: पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत दिलाई है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन फिर भी यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आज भी पंजाब के 16 जिलों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। अमृतसर में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 35.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 34.6 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, अगले पांच दिनों में पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) और तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। 4 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, मानसा, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पांच मई को पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, बठिंडा और मानसा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6-7 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट रहेगा।

(For More News Apart From Punjab Weather Update alert heavy rain strong winds News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM