पंजाब में बीजेपी-अकाली गठबंधन का ऐलान संभव: कोर कमेटी में बनी सहमति

खबरे |

खबरे |

पंजाब में बीजेपी-अकाली गठबंधन का ऐलान संभव: कोर कमेटी में बनी सहमति
Published : Jul 6, 2023, 1:31 pm IST
Updated : Jul 6, 2023, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

जैसे ही अकाली दल इसे अंतिम रूप देगा, पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में इसकी घोषणा की जा सकती है.

चंडीगढ़: पंजाब में बीजेपी-अकाली दल गठबंधन का आज ऐलान हो सकता है. अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में जिला अध्यक्षों और विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की बैठक बुलाई है. इससे पहले बुधवार को अकाली दल की कोर कमेटी में इसे लेकर चर्चा हुई थी. जिसमें अधिकतर नेताओं ने गठबंधन के पक्ष में समर्थन दिया.

अकाली दल गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए यह बैठक कर रहा है. बीजेपी अब अकाली दल से पिछली बार से ज्यादा सीटें मांग रही है. इस संबंध में जिला स्तर के नेताओं की सहमति ली जा रही है ताकि गठबंधन के बाद पार्टी में कोई दरार न हो.

जैसे ही अकाली दल इसे अंतिम रूप देगा, पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में इसकी घोषणा की जा सकती है.

अकाली दल और बीजेपी का करीब 24 साल तक गठबंधन रहा. 2020 में किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल ने बीजेपी से नाता तोड़ लिया था. केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने भी इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, इसके बाद पंजाब चुनाव में दोनों पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा.


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM