फरीदकोट की सेंट्रल जेल में एक कैदी के पास से हेरोइन बरामद

खबरे |

खबरे |

फरीदकोट की सेंट्रल जेल में एक कैदी के पास से हेरोइन बरामद
Published : Oct 6, 2023, 5:40 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 5:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सेंट्रल जेल में 20 साल की सजा काट रहे एक कैदी के पास से 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है.

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट की सेंट्रल जेल में 20 साल की सजा काट रहे एक कैदी के पास से 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. जब वह पैरोल से जेल लौटा तो जेल स्टाफ ने उसकी तलाशी ली जिसके बाद उन्होंने हेरोइन बरामद की। जेल प्रशासन की शिकायत पर फरीदकोट सिटी पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया है.

फरीदकोट सिटी पुलिस ने बताया कि जब कैदी मनदीप सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब 5 अक्टूबर को पैरोल पूरी कर जेल लौटा तो उसकी तलाशी के दौरान दो जगहों पर छिपाकर रखी गई कुल 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. जेल अधिकारियों ने जब कैदी मनदीप सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि मोगा निवासी गुरचरण सिंह के परिवार द्वारा जेल में गुरचरण सिंह को ये ड्रग्स देने के लिए दी थी. पुलिस का कहना हा कि बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत लाखों में है. उपरोक्त सूचना के बाद जेल स्टाफ द्वारा गुरचरण सिंह की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।  पुलिस ने इस मामले में जेल एक्ट के आधीन दो लोगों पर केस दर्ज किया है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Giani Harpreet Singh News :''बादल परिवार या बादल की पार्टी ने पंजाब को बचाने का ठेका नहीं लिया''

12 Feb 2025 1:11 PM

Kaka Kotra Interview: किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वालों को काका सिंह कोटड़ा का जवाब

12 Feb 2025 1:09 PM

ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਜਿੱਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੈਂਡ-ਵਾਜਿਆਂ ਤੇ ਢੋਲਾਂ 'ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਭੰਗੜੇ, ਜ਼ੋਰਾਂ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ

08 Feb 2025 6:00 PM

Delhi Election Results 2025 Live Updates : ਭਾਜਪਾ ਦਫ਼ਤਰ ਚ ਟੀਵੀ ਨਾਲ ਚਿਪਕੇ ਬੈਠੇ ਆਗੂ !

08 Feb 2025 5:59 PM

"ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਕਈ ਵਾਅਦੇ ਆ ਜਿਹੜੇ 'AAP' ਨੇ ਪੂਰੇ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ", ਸੁਣੋ Parvinder Singh Brar ਨੇ ਕੀ ਕਿਹਾ

08 Feb 2025 5:58 PM

Delhi Election ਜਿੱਤਣ ਮਗਰੋਂ BJP ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਮਹਾਰਾਣੀ Preneet Kaur ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸੁਣੋ ਕੀ ਕਿਹਾ ?

08 Feb 2025 5:58 PM