Punjab News: पत्नी ने ही रची जिम मालिक पति की हत्या की साजिश, अवैध संबंध के चलते घटना को दिया अंजाम

खबरे |

खबरे |

Punjab News: पत्नी ने ही रची जिम मालिक पति की हत्या की साजिश, अवैध संबंध के चलते घटना को दिया अंजाम
Published : Nov 7, 2023, 5:30 pm IST
Updated : Nov 7, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab News : Gym owner shot dead
Punjab News : Gym owner shot dead

कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर जिम मालिक पर 5 गोलियां चलाईं.

Gym owner shot dead: पंजाब के तरनतारन में एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या की कर दी गई. वहीं अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. जांच में पता चला है कि जिम मालिक रणजीत सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने ही करवाई है. रणजीत सिंह की पत्नी बलजीत कौर का इस हत्या के मुख्य आरोपी महावीर सिंह के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते बलजीत कौर ने अपने पति रणजीत सिंह की हत्या करवा दी. 

बता दें कि यह घटना पट्टी के घरियाला गांव की है. कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर जिम मालिक पर 5 गोलियां चलाईं. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजीतसिंह के रूप में हुई है. वह 8 साल तक विदेश में काम करने के बाद 7 महीने पहले ही गांव लौटा था। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे रणजीत अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान दो बदमाश उनके घर में घुस आए और फायरिंग कर दी.

गोली की आवाज सुनकर परिवार जाग गया। उनके पिता मलूक सिंह ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उन्हें धक्का देकर भाग गए। मलूक सिंह ने बताया कि बेटे रणजीत की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बदमाशों ने उसे क्यों मारा, यह उन्हें नहीं पता। इस संबंध में उन्होंने सदर पट्टी थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंचे सदर पट्टी थाने के SHO गुरतेज सिंह बराड़ ने कहा कि वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM