Punjab Weather Update: अलर्ट के बावजूद पंजाब में नहीं हुई बारिश, गर्मी ने किया लोगों को बेहाल

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: अलर्ट के बावजूद पंजाब में नहीं हुई बारिश, गर्मी ने किया लोगों को बेहाल
Published : Aug 8, 2024, 10:49 am IST
Updated : Aug 8, 2024, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Despite alert, there was no rain in Punjab news in hindi
Despite alert, there was no rain in Punjab news in hindi

पंजाब में इन दिनों में औसतन 46.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक पहले सात दिनों में केवल 32.9 मिमी बारिश हुई है।

Punjab Weather Update News In Hindi: पंजाब में अगस्त में मानसून सक्रिय होने की उम्मीद थी। इसके बावजूद राज्य में 29 फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी है। पंजाब के 9 जिले ऐसे हैं जहां बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। पहले सप्ताह में 3 दिनों के भारी अलर्ट के बावजूद, केवल कुछ जिलों में सक्रिय बारिश देखी गई। पंजाब में इन दिनों में औसतन 46.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक पहले सात दिनों में केवल 32.9 मिमी बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: इस योजना के लाभार्थी परिवारों को अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

तरनतारन, कपूरथला, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मनसा और संगरूर पंजाब के वे जिले हैं जहां 7 अगस्त की सुबह 8.30 बजे तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जबकि पठानकोट में 99 फीसदी बारिश हुई, फिरोजपुर में 91 फीसदी बारिश हुई मोगा में 93 फीसदी कम बारिश, लुधियाना में 98 फीसदी कम बारिश, रूपनगर में 80 फीसदी कम बारिश और पटियाला में 75 फीसदी कम बारिश हुई। जबकि गुरदासपुर और एसएएस नगर ही दो ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat Retired: 'मां मुझसे कुश्ती जीत गईं लेकिन मैं हार गई', विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास

पंजाब में आज, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है लेकिन 10 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है लेकिन बारिश की संभावना केवल 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर तक ही सीमित है। अन्य जिलों में बारिश की संभावना काफी कम रहने वाली है।

बुधवार को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत तापमान में 2.5 डिग्री की कमी आई है, जिससे तापमान सामान्य हो गया है। शहरों का अधिकतम तापमान भी 30 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.4 डिग्री रहा। यहां भी बारिश दर्ज की गई है।

(For more news apart from Despite alert, there was no rain in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM