Punjab News: DGP ने पंजाब के पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दिया निर्देश

खबरे |

खबरे |

Punjab News: DGP ने पंजाब के पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दिया निर्देश
Published : Feb 9, 2024, 6:54 pm IST
Updated : Feb 9, 2024, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
 DGP Gaurav Yadav directs Punjab Police officers to conduct strict campaign against drugs
DGP Gaurav Yadav directs Punjab Police officers to conduct strict campaign against drugs

डीजीपी पंजाब ने कहा कि अदालतों में नशा तस्करों के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए.

Punjab News: पंजाब के D.G.P गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं. पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को अपने अधिकार क्षेत्र में नशीली दवाओं के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ने के लिए कहा गया है। डीजीपी ने कहा है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

डीजीपी पंजाब ने कहा कि अदालतों में नशा तस्करों के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए. उनके पिछले सभी मामलों की समीक्षा की जाये और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की जाये. डीजीपी अब खूद पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक बैठक कर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे.

 गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों राज्य पुलिस को नशे के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ने का निर्देश दिया था और यह भी निर्देश दिया था कि मालवा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने डीजीपी और पुलिस अधिकारियों को ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और ड्रग्स पर नकेल कसने के लिए अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में औचक अभियान चलाने के लिए कहा।

 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM