Punjab CM On Manish Sisodia's bail: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने सिसोदिया को मिली जमानत को कहा सत्य की जीत

खबरे |

खबरे |

Punjab CM On Manish Sisodia's bail: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने सिसोदिया को मिली जमानत को कहा सत्य की जीत
Published : Aug 9, 2024, 1:24 pm IST
Updated : Aug 9, 2024, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Chief Minister bhagwant Mann called manish Sisodia's bail a victory of truth
Punjab Chief Minister bhagwant Mann called manish Sisodia's bail a victory of truth

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने भी सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी तजाई है और इसे ‘सत्य की जीत’’  बताया है.

Punjab CM On Manish Sisodia's bail: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को राहत देते हुए जमानत दे दी. वहीं उनको जमानत मिलने की खुशी हर आप नेता में दिख रहा है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री और आप नेता भगवंत मान ने भी सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी तजाई है और इसे ‘सत्य की जीत’’  बताया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने का उच्चतम न्यायालय का फैसला ‘‘सत्य की जीत’’ है।

सीएम मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘सत्य की जीत है मनीष सिसोदिया जी की ज़मानत...’’

बता दे कि आज सुनवाई के दोरान न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि सिसोदिया 17 माह से हिरासत में हैं और अभी तक मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई है जिससे वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए हैं।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी 2023 को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया था। बाद में यह नीति रद्द कर दी गई थी।

वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें धनशोधन के मामले में नौ मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। धनशोधन का यह मामला सीबीआई की प्राथमिकी से जुड़ा था।

(For more news apart from Punjab Chief Minister bhagwant Mann called manish Sisodia's bail a victory of truth, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM